HighlightHaridwar News

हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी: दक्ष मंदिर में रुद्राभिषेक कर साधु-संतों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर साधु-संतों से संवाद करने के लिए हरिद्वार पहुंचे। सीएम के दौरे को देखते हुए हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

सीएम धामी ने किया दक्ष मंदिर में रुद्राभिषेक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले कनखल में स्थित प्राचीन दक्ष मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने रुद्राभिषेक कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। सीएम ने मंदिर में हवन और पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के आने पर खास धार्मिक उत्साह का माहौल था।

ये भी पढ़ें: दक्षेश्वर महादेव मंदिर : जहां महादेव से हमेशा के लिए छिन गई थी सती, जानें क्या है इतिहास

संतों से करेंगे मुलाकात

मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सीएम धामी 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर साधु-संतों से संवाद करेंगे। इस दौरान वह संतों से विचार-विमर्श करेंगे, ताकि कुंभ को भव्य, दिव्य और सुरक्षित रूप देने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें