Big NewsDehradun

सीएम धामी ने 13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा, इन्हें किया गया सम्मानित

प्रदेश की 13 वीरांगनाओं को इस बार तीलू रौतेली सम्मान से नवाजा गया है। सीएम धामी ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी को सम्मानित किया।

13 वीरांगनाओं को मिला तीलू रौतेली सम्मान

उत्तराखंड मे हर साल विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा जाता है। इस बार प्रदेश के हर जिले से एक महिला का चयन किया गया था।

जिन्हें आज सीएम धामी ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। बता दें कि उत्तराखंड में सरकार द्वारा प्रदेश की उन महिलाओं को ये पुरस्कार दिया जाता है जो विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करती हैं। ये पुरस्कार वीरबाला Teelu Rauteli के नाम पर हर साल दिया जाता है।

अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन – CM DHAMI

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की वीरांगनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। सरकार इनके सम्मान और सशक्तीकरण के लिए संकल्पबद्ध है। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा भी मौजूद रहीं।

इन्हें मिला तीलू रौतेली पुरस्कार 2023

Cm dhami

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button