NITI ayog बैठक के बाद सीएम धामी सक्रिय, CS को दिए PM के निर्देशों पर रणनीति तैयार करने के निर्देश

दिल्ली में पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद रविवार को सीएम धामी ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया कि शनिवार को आयोजित नीति आयोग (NITI ayog) की बैठक में प्रधानमंत्री ने जिन बिंदुओं पर राज्यों को मार्गदर्शन और निर्देश दिए गए हैं, उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर स्पष्ट और व्यवहारिक रणनीति तैयार की जाए.

NITI ayog बैठक के बाद सीएम धामी सक्रिय
सीएम ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा “विकसित भारत @2047” के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना होगा. सीएम ने सीएस को निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर एक समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए और उसकी मॉनिटरिंग भी की जाए.
ये भी पढ़ें : सीएम धामी ने नीति आयोग में उठाया नंदा राजजात यात्रा और कुंभ का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
CS को दिए PM के निर्देशों पर रणनीति तैयार करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए हर स्तर पर पारदर्शिता और उत्तरदायित्व तय किया जाए. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में पूर्ण निष्ठा से सहभागी है.