highlightBig NewsDehradun

दीपावली तक ऐपण महोत्सव बनाने का सीएम ने किया आह्वान, सेल्फी लेकर करें सोशल मीडिया पर अपलोड

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति ऐपण को बढ़ावा देने के लिए सभी से दीपावली तक ऐपण महोत्सव बनाने का आह्वान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐपण के साथ अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करें।

CM ने किया दीपावली तक ऐपण महोत्सव बनाने का आह्वान

संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की ओर से लोक संस्कृति ऐपण कला को बढ़ावा देने के लिए ऐपण महोत्सव की शुरूआत की गई है। इस महोत्सव के शुभारंभ पर सीएम धामी ने एक वीडियो संदेश में 15 अक्तूबर से 12 नवंबर को दीपावली तक ऐपण महोत्सव बनाने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि इस से हमारी लोक कला ऐपण कला को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान मिलेगी।

घर की दीवारों और देहरियों पर बनाए जाते हैं ऐपण

बता दें कि ऐपण महोत्सव के शुभारंभ पर सीएम धामी को पहुंचना था। लेकिन सीएम धामी वहां पहुंच नहीं पाए। जिसके बाद सीएम धामी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि ऐपण कला लोक संस्कृति की विधा है। सीएम ने बताया कि ऐपण को परिवार की सुख समृद्धि के लिए घरों की दीवारों और देहरियों पर बनाए जाते हैं।

ऐपण कला को मिलेगी नई पहचान

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ऐपण कला को देश दुनिया तक पहुंचाया जाए। इस सामूहिक प्रयास से ऐपण को एक नई पहचान मिलेगी। सीएम धामी ने आह्वान किया दीपावली तक ऐपण हर घर का हिस्सा बने।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button