Dehradunhighlight

उत्तराखंड : आसमान में छाए बादल, यहां गिर सकते हैं ओले, अलर्ट जारी

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में ज्यादातर क्षेत्र में आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। अलर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज से कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था। अब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी आंशिक बादलों के बीच मध्यम हवा का दौर रहा। आज भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है।

आज से तीन दिन बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। देहरादून और टिहरी में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

Back to top button