Uttarakhandhighlight

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में फिर तबाही! बादल फटने से मलबे में समाया सब कुछ, तस्वीरों में देखिए खौफनाक मंजर

Uttarakhand Cloudburst: बार-बार आ रही आपदाएं उत्तराखंड को उजाड़ रही है। घर-बार उजड़ गए है। सपने बिखर गए हैं। मलबों में जिंदगी समा रही है। एक बार फिर बादल फटने से उत्तराखंड में तबाही मच रही हैं। जगह-जगह बादल फट रहे हैं। आज यानी शुक्रवार को उत्तराखंड में अलग-अगल जगहों पर बादल फटा हैं।

chamoli
चमोली की तस्वीर

Uttarakhand Cloudburst

जहां रुद्रप्रयाग जिले में बादल फटा है। जिससे टेंडवाल गांव में एक महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई। तो वहीं 18-20 लोग अभी भी लापता है। इसके अलावा चमोली जिले(chamoli) के देवाल ब्लॉक में भी बादल फटने की घटना सामने आई है। यहां भी कई लोग लापता है। इधर पति-पत्नी लापता हैं। दो लोग घायल है। साथ ही 20 मवेशी मलबे में दबे हैं।

chamoli
टिहरी में फटा बादल

इसके साथ ही टिहरी(Tehri) के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव में बादल फटा है। हालांकि अभी तक गनीमत है कि किसी के जान-मान की हानी की सूचना नहीं आई है। रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) में बादल फटने से जखोली ब्लॉक के छेनागाड़, बांदर सहित कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ है।

chamoli
रुद्रप्रयाग में बादल फटने से तबाही

चमोली में बादल फटने से पति-पत्नी लापता Chamoli Cloudburst

बीते दिन देर रात गुरुवार से ही तेज बारिश हो रही है। जो कि आज यानी शुक्रवार को भी जारी है। बीते दिन तहसील देवाल के मोपाटा में बादल फटा। जिससे भारी तबाही देखने को मिली। कई घर मलबे में दब गए है।

chamoli
कर्णप्रयाग में बादल फटा

जिलाधिकारी संदीप तिवारी की माने तो मोपाटा में तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता है।

chamoli

तो वहीं विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल बताए जा रहे हैं। इनके घर और गोशाल मलबे में दबे हुए है। इसके अलावा 15-20 जानवर के भी मलबे में दबने की खबर सामने आ रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button