AlmoraBig News

छात्रगुटों के बीच झड़प : मारपीट कर तीन युवकों को किया घायल, कहा ‘ये सिर्फ ट्रेलर है’, केस दर्ज

प्रदेश में इन दिनों छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ऐसे में आए दिन छात्रगुटों के बीच झड़पें हो रही है। ताजा मामला अल्मोड़ा के मुख्य बाजार मिलन चौक के पास का है। जहां दो गुटों के बीच झड़प हो गई। मामले को लेकर NSUI कार्यकर्ता ने तहरीर दी है।

छात्रगुटों के बीच झड़प

जानकारी के अनुसार मयंक बिष्ट निवासी ऑफिसर्स कालोनी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार देर रात 10 बजे वह लोग एनएसयूआई कार्यालय में सफाई कर घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एबीवीपी नेता उनके साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनपर लाठी-डंडों की बरसात कर दी।

जान से मारने का किया प्रयास

मारपीट में तीन NSUI कार्यकर्ता घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि उनके साथ मारपीट करने के बाद दूसरे गुट के लोगों ने उसके गले से दो तोले के सोने की चैन निकाल दी। इसके साथ ही उसके साथी का मोबाइल तोड़ दिया। यही नहीं उनके एक साथी का गला घोटने का भी प्रयास किया।

अस्पताल में चल रहा इलाज

जाते-जाते आरोपी पक्ष उन्हें धमकी भी देते गए कि ये सिर्फ ट्रेलर है। चुनाव होने तक एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को और सबक सिखाया जाएगा। बता दें मारपीट में तीन युवक घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ABVP कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी के अनुसार कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नीरज बिष्ट, अजय बिष्ट, अशोक कनवाल, नवीन नैनवाल, विकास पोखरिया व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button