आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार…’, अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा

कॉकरोच जनता पार्टी की टीम को आज रात गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जी हां, ये हम नहीं कह रहे है बल्कि ये दावा पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने किया है। उन्होंने कहा कि आज शाम को समय उनकी टीम को गिरफ्तार किया जा सकता है। इसी बीच उन्होंने समर्थकों से शांतिपूर्ण आंदोलन की भी अपील की। खास बात ये भी है कि आज सरकार और सीजेपी के बीच बैठक होने जा रही है।
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार…’
दरअसल दीपके ने कहा, “और इनपुट मिला है मुझे अभी-अभी कि आज रात को शायद से कॉकरोच जनता पार्टी की टीम है, उन्हें अरेस्ट किया जा सकता है। मैं इस सरकार से कहना चाहता हूं कि क्यों अरेस्ट करना है, हम तो शांति से बैठे हुए हैं यहां पर और आज 35 दिन हो चुके हैं। मुझे नहीं लगता कि आजाद भारत के इतिहास में इतना शांतिपूर्ण प्रदर्शन कभी हुआ हो।”
सोनम वांगचुक ने इन तीन प्रमुख मांगों पर भूख हड़ताल की खत्म, क्या प्रधान का इस्तीफा शामिल?
शांतिपूर्ण कर रहे प्रदर्शन…
आगे उन्होंने कहा, “हम महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। बाबा साहब आम्बेडकर के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। हम संविधान के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। क्या दिक्कत है आपको भारत के संविधान से जो आप हमें अरेस्ट करना चाहते हैं।”
पीएम मोदी के आधी रात वाले वीडियो संदेश पर राहुल गांधी का पलटवार, CJP ने कही ये बात
सरकार को दे डाली चेतावनी
दीपके ने सरकार को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा, “मैं यह कहना चाहता हूं कि मत कीजिए यह गलती। आपने सोनम सर को यहां से किडनैप करके इस आंदोलन को और बढ़ा बना दिया। फिर आपने दूसरी गलती की। जिन छोटी छोटी बच्चियों के सिर फोड़े, जो पुरुष पुलिस अधिकारियों ने लड़कियों के कपड़े फाड़कर पीटा, उसके बाद ये आंदोलन पूरे देश भर में फैल गया। इसलिए गलती मत कीजिए हमें अरेस्ट करने की। वरना ये आंदोलन और ज्यादा बड़ा होगा।”