National

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा युवा!, कॉकरोच पार्टी और सरकार के बीच थोड़ी देर में होगी बातचीत

जंतर मंतर में छात्रों का प्रोटेस्ट अभी भी जारी है। बीते दिन पीएम मोदी ने आधी रात को वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक को लेकर बात की। जिसके बाद सोनम वांगचुक ने भी तीन प्रमुख मांगों पर लिखित आश्वाशन के बाद बीती देर रात अपना अनशन स्माप्त किया। हालांकि युवा अभी भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा है। इसी बीच अब आज कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच दूसरी बार बातचीत होने जा रही है। ये भी बता दें कि आज CJP ने देशभर में प्रदर्शन का ऐलान भी किया है।

कॉकरोच पार्टी और सरकार के बीच थोड़ी देर में होगी बातचीत

कुछ ही देर में दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच दूसरी बार की बातचीत होगी। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर पहली बार CJP से बात हुई थी, जो कि बेनतीजा रही।

जिसके बाद बीते दिन सरकार की तरफ से बयान समाने आया कि उन्होंने CJP से चार बार बातचीत करने के लिए बुलाया। लेकिन वो नहीं आए। तो वहीं इस पर CJP ने भी बातचीत के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर ना जाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि बात किसी न्यूट्रल वेन्यू पर हो।

सोनम वांगचुक ने भी खत्म किया अनशन

तो वहीं 26वें दिन सोनम वांगचुक ने भी अपने अनशन को खत्म कर दिया। उन्होंन देर रात 12:30 बजे अपना अनशन तोड़ा। नड्डा और जितेंद्र सिंह ने उन्हें मेदांता अस्पताल में जूस पिलाया।

सोनम वांगचुक ने इन तीन प्रमुख मांगों पर भूख हड़ताल की खत्म

CJP की मंशा साफ- ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका का कहना है कि सरकार हमारे दबाव में है। यहीं कारण है कि पीएम को रात को वीडियो जारी करना पड़ा। उन्होंने साफ कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफा जब तक नहीं होता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

पीएम मोदी के आधी रात वाले वीडियो संदेश पर राहुल गांधी का पलटवार, CJP ने कही ये बात

पीएम मोदी का देर रात वीडियो संदेश

मालूम हो कि पीएम मोदी ने देर रात गुरुवार को एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक पर कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इसके खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में इससे जुड़े मसौदे पर आज चर्चा की जाएगी। साथ ही सख्स फैसले भी लिए जाएंगे। मंजूरी के बाद अगले हफ्ते संसद में इसे पेश किया जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें