Ankita Bhandari NewsBig News

BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को दी CJM कोर्ट ने जमानत, अंकिता भंडारी केस में हुए थे अरेस्ट

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। अंकिता भंडारी केस में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को सीजेएम कोर्ट ने जमानत दे दी है। बता दें ऑडियो वायरल होने और वरिष्ठ नेता पर टिप्पणी करने के चलते उन्हें देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को दी CJM कोर्ट ने जमानत

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) रवि प्रकाश की अदालत ने सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर को जमानत दे दी है। अदालत ने उन्हें एक लाख के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।

आईटी एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज था मुकदमा

जानकारी के अनुसार कोतवाली डालनवाला में पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अलग-अलग धाराओं और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 14 जून 2026 को मामले में बीएनएस की धारा 308(6) भी बढ़ाई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

ये भी पढ़ें: उर्मिला सनावर ने वायरल किया सुरेश राठौर का एक और ऑडियो, अब लिया इस नेता का नाम

कोर्ट में क्या-क्या हुआ

जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोपी जांच में सहयोग कर रहे थे। इससे पहले उन्हें BNS की धारा 35 (3) के तहत नोटिस देकर छोड़ा गया था। बचाव पक्ष ने यह भी तर्क दिया कि जिन धाराओं में कार्रवाई की गई है, उनमें अधिकांश जमानती प्रकृति की हैं। वहीं, अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि मामले की विवेचना अभी जारी है। आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप हैं।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने ओर पुलिस अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने माना कि मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाना उचित है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी पहले से जांच में सहयोग कर रहा था और मामले में जो अतिरिक्त धारा जोड़ी गई है, वह भी जमानती प्रकृति की है। जिसके बाद अदालत ने सुरेश राठौर की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें नियम अनुसार रिहा करने के आदेश जारी किए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें