highlightDehradun

पहाड़ों की रानी मसूरी में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, विश्व शांति के लिए की गई प्रार्थना

देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी आज क्रिसमस की धूम रही। पर्यटन नगरी मसूरी में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मसूरी में इस दौरान विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई।

मसूरी में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

पर्यटन नगरी मसूरी में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम के साथ बनाया गया इस मौके पर मसूरी स्थित सभी चर्चों में सुबह से ही प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस के गीत गाए गए। इसके साथ ही विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ईसाई समुदाय के लोगों ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की और एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाईयां दी।

पर्यटकों ने भी चर्च में जाकर मनाया क्रिसमस

माल रोड स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे प्रभु यीशु मसीह के अनुयायियों ने उनके जन्म दिवस पर नाटक के माध्यम से उनके बताए मार्ग पर चलने और किस प्रकार से उन्होंने मानव जाति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और फिर जीवित हो उठे के बारे में बताया गया। इस दौरान घूमने के लिए मसूरी आए पर्यटकों ने भी चर्च में जाकर क्रिसमस मनाया।

विश्व शांति के लिए की गई प्रार्थना

चर्च के पास्टर विवेक साइमन ने कहा कि विगत कई दिनों से क्रिसमस की तैयारी की जा रही थी। जिसके बाद आज चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें विश्व शांति के लिए भी प्रार्थना की गई। इस मौके पर बताओ मुख्य अतिथि पहुंची आईटीएम की उपनिदेशक अनीता महेंद्रु ने कहा कि आज उन्हें यहां आकर आनंद की अनुभूति हुई है और जिस प्रकार से विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई निश्चित ही इसका असर देखने को मिलेगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button