HighlightBusiness

एक अक्टूबर से होने जा रहें हैं ये बड़े बदलाव, हो जाइए अपडेट वरना हो सकती है मुश्किल

आने वाले एक अक्टूबर से कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं। सरकारी नियमों में बदलाव के चलते नए नियम एक अक्टूबर से लागू होंगे। आइए देखते हैं कि एक अक्टूबर से क्या क्या बदलने वाला है।

अब बर्थ सर्टिफिकेट होगा जरूरी

एक अक्टूबर से सरकारी काम के नियमों में बड़ा बदलाव हो रहा है। स्कूल, कॉलेज, सरकारी नौकरी में आवेदन, आधार रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन आदि कई कामों के लिए बर्थ सर्टिफिकेट का होना जरूरी हो जाएगा।

नॉमनी बनाना हो जाएगा अनिवार्य

सेबी ने ट्रेडिंग अकाउंट, डीमैट खाते और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए 30 सितंबर तक नॉमिनेशन कराना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नहीं करने वालों का खाता एक अक्टूबर को फ्रीज कर दिया जाएगा। ऐसे में 30 सितंबर तक नॉमिनेशन कराना जरूरी है।

बचत योजनाओं को कराना होगा लिंक

30 सितंबर तक पीपीएफ, पोस्ट ऑफिस और सुकन्या समृद्धि योजना को आधार से लिंक कराना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर एक अक्टूबर से आपका खाता फ्रीज हो जाएगा। इसमें आप इसके बाद कोई ट्रांजेक्शन या निवेश नहीं कर पाएंगे।

विदेश जाना महंगा पड़ेगा

अगर आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो एक अक्टूबर से यह महंगा होने जा रहा है। 1 अक्टूबर से 7 लाख रुपये से ज्यादा टूर पैकेज के लिए 5 फीसदी टीसीएस देना होगा। वहीं 7 लाख रुपये से ज्यादा के टूर पैकेज के लिए 20 फीसदी टीसीएस देना होगा।

नहीं चलेगा दो हजार का नोट

एक अक्टूबर से आपको बाजार में गुलाबी नोट नहीं दिखेगा। दो हजार रुपये का नोट एक अक्टूबर से प्रचलन से बाहर हो जाएगा। अगर आपके पास भी दो हजार रुपये का नोट है और आपने इसे नहीं बदला है तो इसे 30 सितंबर तक हर हाल में बदलवा लें। 30 सितंबर 2023 को दो हजार रुपये के नोट को बदलने का अंतिम दिन है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें