देहरादून : हर साल 14 नवंबर को बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से जाने जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री की जयंती मनाई जाती है. ये दिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट में चिल्ड्रंस डे के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साईं वंदना के साथ की गई जिसमें इंस्टिट्यूट के विभिन्न विभागों के फैकल्टी मेंबर्स ने छात्र -छात्राओं के लिए रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह के साथ फैकल्टी मेंबर्स का साथ दिया।
इंस्टिट्यूट की उपाध्यक्ष रानी अरोड़ा ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। इस वजह से बच्चों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उन्हें भविष्य में अच्छी आदतों स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर देने के लिए कहा क्योंकि आज के बच्चे ही कल देश का भविष्य हैं।
प्रिंसिपल डॉक्टर संध्या डोगरा ने कहा कि बाल दिवस के अवसर पर हम सबको मिलकर बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए क्योंकि देश तभी खुशहाल बनेगा जब बच्चा बच्चा अपने अधिकार जानेगा।
इस रंगारंग कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, उपाध्यक्ष रानी अरोड़ा निर्देशक रजत अरोड़ा, डीन डॉक्टर वी डी शर्मा, प्रिंसिपल डॉक्टर संध्या डोगरा, लाइब्रेरी प्रमुख राजकुमार सूद व विभिन्न विभागों के फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफमेंबर्स और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।