Dehradun NewsHighlight

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण, दिए ये निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित वेयर हाउस पहुंचकर त्रैमासिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस परिसर के चारों ओर सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में डबल लोक में रखी बीयू, सीयू, वीवीपैट का राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ गहनता से निरीक्षण किया. साथ ही वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

अग्निशमन यंत्रों को बदलने के दिए निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि अग्निशमन यंत्रों को एक्सपायर होने से पहले ही बदल दिया जाए. उन्होंने बरसात के दृष्टिगत ईवीएम को सीलन से बचाव और विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए.

CCTV कंट्रोल रूम का भी लिया जायजा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम, ईवीएम और वीवीपीएटी रूम, आगंतुक पंजिका, पुलिस निरीक्षण पंजिका, पॉवर सप्लाई, फायर फाइटिंग उपकरण, पुलिस कर्मियों की तैनाती, वेयर हाउस परिसर के चारों ओर सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें