Rudraprayag NewsBig News

छेनागाड आपदा: दो महीने बाद बरामद हुए पांच लोगों के शव, अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि

रुद्रप्रयाग के छेनागाड क्षेत्र में अगस्त महीने में आई भयानक आपदा के बाद एक बार फिर दर्दनाक मंजर सामने आया है। बीते दिनों शुरू किए गए मलबा हटाने के काम के दौरान पांच और शव बरामद हुए हैं।

छेनागाड से दो महीने बाद बरामद हुए पांच लोगों के शव

बता दें 28 और 29 अगस्त की रात को छेनागाड में बादल फटने से भारी तबाही मची थी। बादल फटने की इस घटना में लापता नौ लोगों में से अब तक सात के शव मिल चुके हैं, जबकि दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। अचानक आए मलबे और बोल्डरों ने पूरे क्षेत्र को तहस-नहस कर दिया था।

7 लोगों के मौत की पुष्टि

रेस्क्यू टीमें तब से ही बचाव कार्य में जुटी थीं। अब दो महीने बाद जब प्रशासन ने एक बार फिर से क्षेत्र में सफाई और मलबा हटाने का काम शुरू किया, तो वहां से पांच शव बरामद हुए। बता दें अभी तक प्रशासन ने सात लोगों के मौत की पुष्टि की है। जबकि अन्य दो लोगों की तलश जारी है।

ये भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ में जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, प्रशासन ने तैनात की जेसीबी मशीनें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें