Rudraprayag NewsHighlight

रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ में जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, प्रशासन ने तैनात की जेसीबी मशीनें

रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित क्षेत्र छेनागाड़ में लगातार रेस्क्यू अभियान जारी है। मलवे और दलदल की वजह से मैन्युअल खुदाई में परेशानी हो रही थी, जिसके कारण रेस्क्यू कार्य की रफ्तार धीमी हो रही थी। फिलहाल प्रशासन ने ग्राउंड जीरो पर जेसीबी मशीन तैनात कर दी है।

सड़क कनेक्टिविटी को किया जा रहा बहाल

प्रशासन का ध्यान रेस्क्यू कार्य के साथ-साथ सड़क मार्ग को बहाल करने पर भी है। छेनागाड़ तक रास्ता खोलने के लिए जेसीबी और पोकलैंड मशीनें लगातार काम कर रही हैं। प्रशासन का कहना है कि सड़क मार्ग खुलने से राहत सामग्री, मशीनरी और अन्य बचाव दल प्रभावित इलाकों तक तेजी से पहुंच पाएंगे। जिला प्रशासन के निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर मशीनें सक्रिय हैं।

NEWS UPDATE
छेनागाड़ में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रभावित गांवों तक जल्द पहुंचाई जाएगी राहत सामग्री

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि छेनागाड़ क्षेत्र में युद्धस्तर पर सर्च और रेस्क्यू कार्य जारी है। लापता लोगों की तलाश और सड़क मार्गों को सुचारु करने का कार्य भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रभावित गांवों तक जल्द राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: केंद्र की टीम करेगी आपदा क्षेत्रों का जायज़ा, प्रभावित परिवारों को राहत देने की तैयारी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें