Udham Singh Nagar NewsHighlight

स्टडी वीजा बनाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

स्टडी वीजा के नाम पर 22 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपितों ने पीड़ित के फर्जी डाक्यूमेंट्स बनाकर उसे कनाडा भेज दिया। मामले को लेकर पीड़ित के भाई की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फर्जी कागजात बनाकर भेजा कनाडा

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कुलदीप सिंह निवासी किच्छा ने तहरीर दी है। कुलदीप ने बताया कि उसने अपने भाई गुरजीत सिंह का कनाडा में स्टडी वीजा लगवाने के लिए जसपाल सिंह निवासी सितारगंज और जितेंद्र सिंह निवासी रामपुर यूपी की फर्म से संपर्क किया था।

कुलदीप ने आरोप लगाया की दोनों ने उनके भाई के असली कागजात छिपाकर फर्जी पेपर के सहारे उनके भाई को कनाडा भेज दिया।

22 लाखों की धोखाधड़ी

कनाडा जाने के बाद काॅलेज फीस की फर्जी स्लिप दिखाने पर कनाडा के काॅलेज में उसके भाई का प्रवेश नहीं हुआ। पीड़ित के भाई ने बताया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी कर उनसे 22 लाख रुपए हड़प लिए।

जब उन्होंने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें