Automobileshighlight

Diesel Cars In India: कम बजट में चाहिए डीजल कार? तो इन मॉडल्स पर डालें नजर, नहीं पडे़गा बजट पर असर

भारतीय मार्केट में डीजल कारों की काफी मांग है। लेकिन महंगी होने के कारण लोगों के बजट में फिट नहीं बेठती। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में आपको सबसे सस्ती डीजल कारों (Diesel Cars in India) के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका असर आपके बजट में नहीं पड़ेगा। इन कार्स में किआ, टाटा-महिंद्रा आदि तक के मॉडल शामल है।

कम बजट में डीजल कार Cheapest Diesel Cars in India

टाटा अल्ट्रोज़ (Tata Altroz)

Cheapest Diesel Cars in India

सबसे सस्ती डीजल कारों में टाटा अल्ट्रोज़ (Tata Altroz) का नाम शुमार है। इसकी शुरुआती कीमत 8,69,900 रुपये है। ये कार डीजल, पेट्रोल के साथ सीएनजी वेरिएंट में भी मौजूद है। इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग व्हील भी यूजर्स को दिया गया है।

महिंद्रा XUV 3XO (Mahindra XUV 3XO)

महिंद्रा XUV 3XO (Mahindra XUV 3XO)

महिंद्रा XUV 3XO डीजल इंजन के साथ आती है। इसमें आपको 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन से 86 kW की पावर और 00 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। इसमें भी आपको सात कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 9,98,999 रुपए से शुरू है।

टाटा नेक्सन (Tata Nexon)

टाटा नेक्सन (Tata Nexon)

टाटा नेक्सन के डीजल वेरिएंट के एक्स शोरूम प्राइस की कीमत करीब 10,99,990 है। इसमें आपको 6 एयरबैग्स के साथ सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम दिया गया है।

किआ सोनेट (Kia Sonet)

किआ सोनेट (Kia Sonet)

किआ सोनेट में आपको डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है। सात वेरिएंट में ये कार मार्केट में अवेलेबल है। इस कार के डीजल वेरिएंट का एक्स शोरूम प्राइज करीब 8,31,900 से शुरू होता है। इसमें आपको इलेक्ट्रिक सनरूफ भी मिल जाएगी। साथ ही एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button