Big NewsUttarakhand
उत्तराखंड शासन ने देर रात किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आदेश हुए जारी

बुधवार देर रात उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत सचिव दीपेन्द्र चौधरी से कृषि व कृषक कल्याण का प्रभार हटाकर सचिव विनोद कुमार सुमन को दे दिया है।
छह अफसरों के प्रभार में हुआ बदलाव
जारी आदेश के मुताबिक कुल छह अफसरों के प्रभार में बदलाव हुआ है। विनोद कुमार सुमन को सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन व प्रोटोकॉल से हटा दिया गया है। अब ये ये सभी प्रभार सचिव दीपेंद्र चौधरी संभालेंगे।
