Big NewsChar Dham Yatra 2023

चारधाम यात्रा : होटलों में प्री-बुकिंग करने वालों को मिलेगी ये विशेष सुविधा, टोल फ्री नंबर पर कॉल कर लें जानकारी

चारधाम यात्रा में होटल, होम स्टे और गेस्ट हाउस बुक करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण की विशेष सुविधा शुरू कर दी गई है। अब यात्रा मार्गों पर स्थित होटलों, होम स्टे या गेस्ट हाउस में प्री-बुकिंग कराने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा दी जाएगी।

चारधाम यात्रा में होटलों में प्री-बुकिंग पर मिलेगी विशेष सुविधा

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्गों पर होटलों, होम स्टे या गेस्ट हाउस में प्री-बुकिंग कराने वाले यात्रियों को एक खास सुविधा दी जाएगी। उन्हें टोल फ्री नंबर पर ही पंजीकरण की विशेष सुविधा दी जाएगी।

कई श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पहले से ही होटलों में बुकिंग कर ली है। लेकिन उनका चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं है। अब ऐसे यात्रियों के लिए टोल फ्री नंबर पर ही पंजीकरण की विशेष सुविधा उपलब्ध होगी।

 टोल फ्री नंबर 1364 या 0135 1364 पर कॉल कर करवाएं पंजीकरण 

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने ये विशेष सुविधा शुरू की है। जिन्होंने प्री-बुकिंग करवाई हुई है वो टोल फ्री नंबर 1364 या 0135 1364 पर कॉल करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

इसके लिए एक कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। उत्तराखंड के उन होटल स्वामियों को ये सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिनके ग्राहकों को पंजीकरण नहीं मिल पाया है। व्यवसायियों को होटल बुकिंग की डिटेल ईमेल आईडी touristcareuttarakhand@gmail.com पर भेजनी जरूरी होगी।

यात्रा मार्गों के 70 प्रतिशत होटलों की बुकिंग खाली

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। यात्रा शुरू होने में मात्र 13 दिन ही शेष है। लेकिन अभी तक यात्रा मार्गों के 70 प्रतिशत होटलों की बुकिंग खाली चल रही है। होटलों में जिन तीर्थयात्रियों ने पहले से बुकिंग की है, वे भी पंजीकरण न हो पाने के कारण बुकिंग रद्द करने के लिए संपर्क कर रहे हैं। जिससे होटल व्यवसायी बेहद परेशान हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button