Big NewsChar Dham Yatra 2023

चारधाम यात्रा: दो दिन के भीतर तीन मौतों से मचा हड़कंप, दोबारा होगी मॉकड्रिल

चारधाम यात्रा का आज तीसरा दिन है। दो दिन के भीतर तीन मौतों की खबर सामने आने से प्रशासन की नींद उड़ गई है। चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी है। अस्पतालों में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के इलाज को लेकर उचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं।

दो दिन में तीन मौत से मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक सीएमओ डॉ संजय जैन ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान दो दिन से लगातार घटनाएं हुई है। पहली घटना यमुनोत्री जाते समय गुजरात के श्रद्धालु कि हार्ट अटैक से मौत, दूसरी घटना केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के पंखे से एक अधिकारी की मौत ओर तीसरी घटना मध्यप्रदेश के श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत। ऐसे में अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।

नई गाइड लाइन की तैयारी

इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों पहले आपदा से निपटने के लिए जिला अस्पताल से मॉकड्रिल करवाई गई थी। लेकिन मॉकड्रिल में कुछ कमियां पायी गई। इसके बाद ही शासन की ओर से नई गाइडलाइन बनाई जा रही है। गाइडलाइन के आधार पर ही एक बार फिर मॉकड्रिल करवाई जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button