Big NewsChar Dham Yatra 2023

चारधाम यात्रा: खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा, सीएम धामी रहे मौजूद

गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ शनिवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले गए।

पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

आज पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम से की गई। बता दें अगले छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री में मां गंगा और यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।

श्रद्धालुओं पर हैलीकॉप्टर के माध्यम से हुई पुष्प वर्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खरशाली गांव पहुंचकर यमुनोत्री में पूजा अर्चना की। उसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली को शनि देव की अगुवाई में खरशाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा की आज मां यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। श्रद्धालुओं पर हैलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई।

सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है: सीएम

सीएम धामी ने कहा की चारधाम यात्रा के लिए देश विदेश से जो भी श्रद्धालु आएंग। उन्हें दर्शन कराए जाएंगे। राज्य में श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा की सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें