Big NewsChar Dham Yatra 2023

Chardham Yatra 2023 ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, अब भी लगी है श्रद्धालुओं की भीड़

Chardham Yatra 2023 Update: चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में 46 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पिछले साल 46.29 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

Chardham Yatra ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड

Chardham Yatra ने इस बार डेढ़ महीने पहले ही तीर्थयात्रियों की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में 46.29 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस साल अब तक 46 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने चारों धामों और हेमकुंड साहिब के दर्शन किए हैं।

मनसून की विदाई के साथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

प्रदेश से मानसून की दस्तक के साथ ही यात्रा पर आने वाले क्षद्धालुओं की संख्या में कमी आ गई थी। लेकिन मानसून की विदाई के साथ ही यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। चारों धाम में दर्शन के लिए लागातार भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। एक दिन में चारों धामों और हेमकुंड साहिब में 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्श कर रहे हैं। बता दें कि हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्टूबर को बंद कर दिए जाएंगे।

बीते सालों में इस साल आए सबसे ज्यादा श्रद्धालु

साल 020 में 3.23 लाख तीर्थयात्रियों ने चार धाम और Hemkund Sahib में दर्शन किए थे। साल 2021 में 5.30 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। कोविड के बाद साल 2022 में चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हुई। 2022 में 46.29 लाख तीर्थयात्रियों ने यात्रा में दर्शन कर रिकॉर्ड बनाया था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button