Champawat NewsBig News

चंपावत के DM का व्हाट्सएप हैक, प्रशासनिक अधिकारियों में मची खलबली, अब हैकर कर रहे ये काम

चंपावत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिलाधिकारी नवनीत पांडेय का व्हाट्सएप हैक हो गया है। जिसके बाद से प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची हुई है।

चंपावत के DM का व्हाट्सएप हैक

बता दें हैकर ने डीएम की फोटो भी लगाई है। इसके साथ ही वे अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेज रहा है। आईडी हैक होने की जानकारी खुद डीएम नवनीत ने जिला प्रशासन के ग्रुप में साझा की है। इसके साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं देने की अपील की है। बता दें चंपावत में पूर्व में अन्य अधिकारियों की व्हाट्सएप आईडी हैक हो चुकी है।

किन तरीकों से हो सकता है व्हाट्सएप हैक ?

  • धोखे से यूजर्स से वेरिफिकेशन कोड लेकर
  • फोन या व्हाट्सएप अकाउंट की क्लोनिंग कर
  • स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर
  • मैलवेयर को अटैचमेंट के तौर पर भेजकर

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें