Big NewsChampawat

चंपावत हादसा अपडेट : 14 लोगों के मारे जाने की खबर, 11 मृतकों की हुई पहचान, ये हैं नाम

ACCIDENT IN HILLS

 

चम्पावत : सोमवार की देर रात को एक बड़ा हादसा हुआ है। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना में 14 लोगों के मौत की खबर है। 11 मृतकों की पहचान हो गई है।  गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। 11 लोगों की पहचान हो गई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04, टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है।

मृतक के नाम
लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह
केदार सिंह पुत्र दान सिंह
ईश्वर सिंह पुत्र फतेह सिंह
उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह
पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह
भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह
पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह
बसंती देवी
श्याम लाल पुत्र दानी राम
विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम
हीरा सिंह पुत्र उमेद सिंह

Back to top button