Uttarakhand Chamoli NewsBig News

15 साल बाद अपनी मां से मिला पंजाब में बंधक बना चमोली का युवक, भावुक कर देगा ये वीडियो

15 सालों से पंजाब की एक गौशाला में बंधक बने युवक को पौड़ी सांसद अनिल बलूनी की पहल के बाद मुक्त करा दिया गया है. राजेश 15 साल के बाद अपनी मां से मिला. बेटे को देख मां भावुक हो गई. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

15 साल बाद अपनी मां से मिला पंजाब में बंधक बना चमोली का युवक

बता दें उत्तराखंड के चमोली जिले का युवक राजेश बीते 15 वर्षों से पंजाब की एक गौशाला में बंधक बनकर नारकीय जीवन जी रहा था. पौड़ी सांसद अनिल बलूनी की पहक के बाद अब राजेश अपने घर लौट आया है. बता दें राजेश के चमोली में बंधक बने होने की खबर का खुलासा तब हुआ, जब राजेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसकी दयनीय स्थिति और मदद की गुहार लगाई थी.

मां-बेटे का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

वायरल वीडियो सांसद बलूनी तक पहुंचा. जिसके बाद उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से सीधे संपर्क किया और युवक की रिहाई के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया. पंजाब प्रशासन की मदद के बाद अब राजेश अपने घर पहुंच गया है. सालों बाद अपने बेटे को देख राजेश की मां भावुक हो गई. मां ने बेटे को गले लगाया और चूमने लगी. भावुक वीडियो को जिसने भी देखा उसकी आंखें भर आई.

बलूनी ने जताया जताया आभार

पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने पंजाब के राज्यपाल और पुलिस का आभार व्यक्त किया है. अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा “बहुत बहुत आभार महामहिम राज्यपाल जी, आपके त्वरित सहयोग के लिए. आपने अमानवीय व्यवहार, प्रताड़ना और नारकीय जीवन जी रहे मेरे लोक सभा गढ़वाल से चमोली के युवक राजेश को मुक्ति दिलाई”.

“मैं पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव, एसएसपी तरन तारण और पुलिस टीम का भी अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने इस मानवता के कार्य को बिना एक पल की देरी किए बगैर पूरा किया और चमोली के युवक को बंधुआ मजदूरी के जाल से छुड़ाया. साथ ही पुलिस द्वारा युवक को बंधक बनाने वाले दोषी व्यक्ति पर क़ानूनी कार्रवाई प्रारम्भ करने के लिए भी मैं पुलिस विभाग को धन्यवाद देता हूं”.

मैं पंजाब के उन युवाओं का भी अभिवादन करता हूं जिन्होंने युवक राजेश का वीडियो बनाकर मानवता का पुनीत कार्य किया. साथ ही इस नेक कार्य में भूमिका निभाने वाले सभी लोगों का भी मैं अभिनंदन करता हूं. आप सबके प्रयासों से ही राजेश अब चमोली में अपने गांव लौट पा रहा है.

ये भी पढ़ें : चमोली के शख्स को बनाया पंजाब में बंधुआ मजदूर, सांसद अनिल बलूनी ने की राज्यपाल से बात

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें