UttarakhandBig News

चमोली के शख्स को बनाया पंजाब में बंधुआ मजदूर, सांसद अनिल बलूनी ने की राज्यपाल से बात

चमोली जिले के शख्स को पंजाब में पिछले 15 सालों से बंधुआ मजदूर बनाने का मामला सामने आया है. पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने मामले का संज्ञान लेकर इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल से बात कर शख्स को मुक्त कराने का अनुरोध किया है. बलूनी ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है.

चमोली के शख्स को बनाया पंजाब में बंधुआ मजदूर, अनिल बलूनी ने किया पोस्ट

बलूनी ने लिखा “मुझे सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला जिसमें बताया गया है कि उत्तराखंड के नारायणबगड़ (चमोली) के एक नौजवान को पंजाब के किसी जगह पर एक गौशाला मालिक ने पंद्रह साल से बंधुआ मजदूर बनाकर रखा हुआ है. वीडियो बनाने वाले सज्जन द्वारा युवक को मुक्त कराने और मदद करने की बात की जा रही है.”

सांसद अनिल बलूनी ने आगे लिखा “जैसे ही यह विषय मेरे संज्ञान में आया मैंने पंजाब के माननीय राज्यपाल जी से बात कर उन्हें इस घटना से अवगत कराया और अनुरोध किया कि राजेश जी को जल्द से जल्द रेस्क्यू कर उनके पैतृक गांव नारायणबगड़, चमोली पहुंचाया जाए”.

राज्यपाल ने इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए मुझे आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द राजेश के लोकेशन को ट्रैक कर उसे रेस्क्यू कर उन्हें पैतृक गांव नारायणबगड़, चमोली पहुंचाया जाएगा. इसके बाद मुझे राज्यपाल के कार्यालय द्वारा अवगत भी कराया गया कि इस घटना को लेकर पुलिस महानिदेशक, पंजाब को निर्देश दे दिया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में पंजाब का एक स्थानीय व्यक्ति राजेश से बात करता हुआ दिखाई दे रहा है. पंजाब निवासी राजेश से बात करने की कोशिश कर रहा था, तभी राजेश ने कहा कि बात करने से पहले मेरे मालिकसे पूछ लो. वो मेरी काम न करने के लिए पिटाई करता है. वीडियो में चमोली जिले का राजेश डरा हुआ और सहमा हुआ दिखाई दे रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें