ReligiousHighlight

Chaitra Navratri Rashifal: चैत्र नवरात्रि पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

Chaitra Navratri Rashifal in Hindi: गुरुवार, 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष भी शुरू होने जा रहा है। साथ ही गुड़ी पड़वा भी मनाया जाएगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार ये तिथि काफी अच्छी है। इन दिन मीन राशि में शुक्र आदित्य योग बन रहा है।

देवी के धरती पर आने से कुछ राशि वालों को काफी लाभ मिलने वाला है। इन राशियों की चैत्र नवरात्रि में किस्मत चमकने वाली है। तो वहीं कुछ राशि ऐसी भी है जिन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए ऐसे में राशिफल (horoscope) जान लेते हैं।

ये भी पढ़ें:- Chaitra Navratri 2026: नवरात्र में कलश स्थापना के दौरान ना करें ये गलती, तभी सफल होगी पूजा

चैत्र नवरात्रि का पढ़ें राशिफल Chaitra Navratri Rashifal in Hindi

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि का समय काफी खास रहने वाला है। मंगल की ऊर्जा आपका इस समय साथ देने वाली है। आपको साहस देगी। अचानक से आपके धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आप अगर मेहनक करेंगे तो आपको उस फल की प्राप्ती भी होगी। इसके अलावा आपके करियर में नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।

वृष राशि

ये समय वृषभ राशि के लिए काफी भाग्यशाली रहने वाला है। नवरात्रि के समय आपके ऊपर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहने वाली है। शुक्र की अनुकूलता आपके भौतिक सुख में वृद्धि करेगी। साथ ही अब प्रयासों का फल आपको जरूर मिलेगा।

मिथुन राशि

नवरात्रि के समय मिथुन राशि वालों को थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके लिए स्थितियां काफी उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में अगर आप कोई भी निर्णय ले रहे है तो कृपया सोच-समझकर लें। इस समय छोटी-छोटी गलतियों से बचे। यहीं आपके लिए सबसे बड़ी जीत होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के भावनात्मक जीवन पर चंद्रमा का प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान लोगों से अनबन और रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अभी फिलहाल कोई नया काम करने से बचे और धैर्यवान रहें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए ये समय काफी उत्तम है। सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होने के संकेत नजर आ रहे हैं।
सूर्य की शक्ति आपके आत्मविश्वास को और भी ज्यादा बढ़ाएगी। इस दौरान आप जो भी निर्णय ले रहे हैं उसमें आपको सफलता ही मिलेगी। आपकी सकारात्मक ऊर्जा सिर्फ आपके लिए नहीं बल्कि दूसरों को भी काफी प्रभावी साबित होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए ये समय खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जो आपके मन को खुश कर देगी। परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का अगर कोई कानूनी मामला है तो उससे उनको राहत मिलती नजर आ रही हैं। देवी की विशेष कृपा आपको मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। आपके सभी अटके काम बनते हुए नजर आ रहे हैं। सभी फैसले आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए समय बड़ा फलदायी रहने वाला है। सामान्य से कई गुना फल मिलने के संकेत है। मंगल की स्थिर उर्जा इन जातक वालों को मजबूती देती नजर आ रही हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। इस दौरान व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए ये समय करियर में नए अवसर लेकर आता नजर आ रहा है। व्यापार विस्तार की सोच रहे है तो ये समय काफी उत्तम है। सभी चुनौतियों का सामना आप मजबूती से करेंगे। इस दौरान विवाह के नए प्रस्ताव आते नजर आ रहे है। किसी खास व्यक्ति की दस्तक जीवन में हो सकती है।

मकर राशि

नवरात्रि मकर राशि वालों के अंदर नई ऊर्जा लेकर आ रही है। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। साथ ही अगर नए काम को शुरू करने की सोच रहे है तो कर सकते हैं। तो वहीं व्यापार करने वालों को भी लाभ मिलेगा।
नई योजनाओं पर काम करने वालों को परिणाम मिल सकता हैं।

कुंभ राशि

इस समय कुंभ राशि वालों को धैर्यवान रहना होगा। आप भूलकर भी कोई नया काम ना करें। अगर लेनदेन का कोई मामला है तो उसमें सावधानी बरतें और सलाहकारों से बात करें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। यात्रा के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए ये समय धन लाभ वाला होने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी में वृद्धि होने के साथ-साथ नये वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ या किसी शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा पर जा सकते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें