highlightUttarkashi

पहाड़ों में सफर करने वाले सावधान : अचानक हुआ भूस्खलन, चपेट में आई कार

devbhoomi news

उत्तरकाशी : बारिश का कहर शहर और पहाड़ी जिलों में जारी है। भारी बारिश का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। जगह जगह भूस्खलन हो रहा है। बारिश के कहर के कारण अब तक कइय़ों की मौत हो चुकी है। वहीं कई घायल हुए हैं। बारिश के कारण भूस्खलन का सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे का है जहां सिलक्यारा के पास अचानक भूस्खलन से एक कार मलबे की चपेट में आ गई। कार सवार ने किसी तरह भागकर कर अपनी जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री समेत उत्तरकाशी में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। अभी भी बारिश जारी है। भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे करीब ढाई घंटे बाधित रहा।यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज अचानक भूस्खलन से एक कार मलबे की चपेट में आ गई। कार सवार ने भागकर जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस औऱ बीआरओ की टीम पहुंची। हाईवे से मलबा हटाकर यमुनोत्री हाईवे को यातायात के लिए सुचारू किया गया।

आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूस्खलन के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बाधित हो गया था। बीआरओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क से मलबा हटा दिया है। जिसके बाद दोनों राजमार्गों को आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है, वहीं जो कार क्षतिग्रस्त हुई है उसकी जानकारी ली जा रही है।

Back to top button