HaridwarBig News

छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज, मांग रहे थे पांच लाख की रिश्वत, पढ़ें पूरा मामला

भ्रष्टाचार मामले में स्पेशल विजिलेंस कोर्ट ने हरिद्वार के छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि सभी पुलिसकर्मी पीड़ित से दुष्कर्म मामले में रिश्वत मांग रहे थे।

गांव के युवकों को दिए थे पैसे

जानकारी के अनुसार विजीलेंस कोर्ट को गोपाल सिंह निवासी जगजीतपुर ने शिकायत की थी। गोपाल ने बताया कि उन्होंने अपने गांव के ही अमन और पंकज को 70 हजार रुपए उधार दिए थे। जब उसने दोनों से पैसे वापस मांगें तो दोनों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाया

गोपाल ने जब उन पर पैसे देने का दबाव डाला तो उन्होंने गोपाल के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करा लिया। ये मामला कनखल थाने में दर्ज था। गोपाल ने आरोप लगाए कि तत्कालीन प्रभारी एसओ खेमेंदर गंगवार, सब इंस्पेक्टर हेमलता, पूनम सोरियाल, पप्पू कश्यप, वीरेंद्र और बलवंत ने समय-समय पर मुकदमा खत्म करने के नाम पर पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी।

पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश

गोपाल ने बताया कि 12 दिसंबर 2021 को उसे हवालात में बंद किया गया। जिसके बाद गोपाल के साथी को पैसे लाने को कहा। जब वह पैसे नहीं ला सका तो गोपाल के साथ मारपीट कर जेल भेज दिया गया। जेल से बाहर आने के बाद गोपाल ने इस मामले की कोर्ट में शिकायत की। जिसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button