UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, अश्‍लील वीडियो बनाकर बनाया धर्मांतरण का दबाव, मुकदमा दर्ज

उधमसिंह नगर जनपद से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग की मां ने तहरीर देते हुए युवक पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपए मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने युवक पर धर्मांतरण का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ पाक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला

कोतवाली पुलिस को ग्राम चांदपुर की एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि वसीम पुत्र अकबर निवासी ग्राम प्रतापपुर उसकी गैर मौजूदगी में उसकी 17 साल कि बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक उसकी बेटी पर धर्मांतरण का भी दबाव बनाता था। जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ गालीगलौज कर जान से मरने की धमकी दी।

अश्‍लील वीडियो बनाकर बनाया धर्मांतरण का दबाव

आरोपित युवक उसकी पुत्री की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने फोटो वायरल नहीं करने के एवज में नाबालिग से पैसों की भी मांग करता था। पीड़िता ने लोक-लाज के भय से आरोपित को 20 हजार रुपए भी दिए। दो जून को आरोपी वसीम उसके घर आ धमका और महिला को धमकी देने लगा।

आरोपी ने नाबालिग की मां को धमकी दी की अपनी बेटी को उसके साथ बैंगलोर भेज दो। उसे नाबालिग के साथ शादी करनी है। महिला ने जब उसका विरोध किया तो आरोपी वसीम महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें