Big NewsAlmora

अल्मोड़ा के सल्ट से सामने आया दुष्कर्म का मामला, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

अल्मोड़ा जिले के सल्ट से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इसके साथ ही उस पर आरोप हैं कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद वो पांच दिनों से परिजनों को धमकी भी दे रहा था।

अल्मोड़ा के सल्ट से सामने आया दुष्कर्म का मामला

अल्मोड़ा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर पीड़िता के परिवार को धमकाने के भी आरोप हैं। पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार को इस मामले को लेकर राजस्व उपनिरीक्षक देवायल में तहरीर दी है। राजस्व पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बकरी चराने के लिए जंगल गई थी किशोरी

मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को किशोरी अपने दो भाईयों के साथ बकरी चराने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां डंगूला निवासी भगवत सिंह बोरा पहुंचा। तहरीर में परिजनों ने बताया है कि भगवत सिंह बोरा ने किशोरियों के भाईयों को चॉकलेट देकर वहां से दूसरी जगह भेज दिया।

दुष्कर्म के बाद परिजनों को दी धमकी

किशोरी के भाईयों को वहां से भेजने के बाद उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। किशोरी ने फोन कर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर लेकर गए। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहा था और समझौता करने को कह रहा था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button