National

बिजली का जीरो बिल, सरकार आई तो देख लेने की धमकी, संभल सांसद बर्क पर केस दर्ज, पिता पर भी आरोप  

सपा पार्टी के संभल से लोकसभा सांसद जिया उर रहमान बर्क को बड़ा झटका लगा है। उन्हें यूपी पुलिस ने संभल हिंसा मामले में मुख्य आरोपी बनाया था। वहीं अब उन पर बिजली चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। सांसद के पिता पर आरोप है कि उन्होनें बिजली विभाग के अधिकारियों को धमकाया है।

बिजली चोरी के मामले में केस दर्ज

संभल के बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि बिजली चोरी के मामले में धारा 135 भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 के तहत केस दर्ज किया गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बर्क के पिता के खिलाफ धमकारने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है।

दो मीटरों से छेड़छाड़

दरअसल, बिजली विभाग की टीम गुरुवार सुबह भारी सुरक्षा बल के साथ सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के संभल स्थित निजी आवास पर पहुंची थी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली की खपत और लोड की जांच की। इस मामले में अधिकारियो ने बताया कि उनके घर पर तीन मीटर लगे थे, इनमें से दो मीटरों के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई हैं। दोनों मीटर दो-दो किलोवाट के थे जबकि घर में बिजली का लोड 8-9 किलोवाट तक है।

सपा सरकार के बाद देख लेने की दी धमकी

वही बिजली विभाग के अधिकारियों ने बातचीत में कहा कि जब उनकी टीम सांसद के घर जांच के लिए पहुंची तो पहले वो घर का ताला नहीं खोल रहे थे। इस दौरान दो जेई और उनके परिवार को देख लेने की धमकी दी गई। उन्हें कहा गया कि जब उनकी सपा सरकार आएगी तो वो उन्हें देख लेंगे। इस मामले में भी सांसद के पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

जीरो बिल आने की होगी जांच

वहीं लोड की जानकारी को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सपा सांसद के घर का बिल जीरो आने की भी जांच होगी कि घर पर ऐसी, कूलर समेत तमाम बिजली के उपकरण होने के बावजूद उनके मीटर की रीडिंग जीरो कैसे आई, यह जांच का विषय है। वहीं सपा सांसद के घर में आगे और पीछे की ओर एक-एक मीटर मिला है, ये दोनों मीटर दो-दो किलोवाट के हैं जबकि उनके घर बिजली का लो 16 किलोवाट का पाया गया है। जांच में दोनों मीटर के साथ छेड़छाड़ होने की बात सामने आई है।

Back to top button