highlightNainital

उत्तराखंड: कैंची धाम पहुंचे कार्यवाहक CM धामी, दर्शन के बाद खेली होगी

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

हल्द्वानी: कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले कैंची धाम में बाबा के दर्शन किए और फिर होली खेली। उसके बाद वहां देहरादून के लिए रवाना हो गए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ ही होली कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

दिल्ली से लौटने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे थे। उत्तराखंड में सीएम को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। सबकी निगाहें दिल्ली पर लगी हैं। हालांकि, अब तक भाजपा हाईकमान ने सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया है।

केंद्रीय नेताओं से मंत्रणा करने के बाद कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई विधायकों के अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में लौटने की सूचना है। पुष्कर धामी खटीमा पहुंच गए हैं। संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब सीएम के नाम पर बने रहस्य पर से पर्दा होली के बाद ही उठेगा।

Back to top button