highlightNainital

दुखद : दोस्त के साथ भीमताल से घूमकर लौट रहा था युवक, खाई में गिरी कार

ACCIDENT IN HILLS

नैनीताल : पहाड़ों में संभलकर सफर करने की जरुरत है. और मौसम खराब रहने के दौरान तो वाहन चालकों को और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है। लापरवाही के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला नैनीताल के भीमताल से है जहां दोस्तों के साथ भीमताल से घूमकर लौट रहे युवकों की कार सलेड़ी के पास गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मदनपुर गौलापार निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मदनपुर गौलापार निवासी शुभम(27) बसेड़ा पुत्र जगदीश बसेरा दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। बुधवार को शुभम अपने दोस्त नमन चुफाल के साथ घूमने के लिए कार से भीमताल गया था। दिन भर घूमने के बाद वो दोनों दोस्त देर रात वापस लौट रहे थे। सलेडी गांव से दो किलोमीटर पहले कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नमन घायल हो गया।

मृतक के दोस्तों ने बताया कि उन्हें सुबह घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे तो शुभम कार से बाहर निकला हुआ था। शायद उसने मदद के लिए आवाज लगाई लेकिन गहरी खाई मे कार गिरने के कारण किसी ने आवाज नहीं सुनी और उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर दूसरे घायल युवक खतरे से बाहर है।

Back to top button