Chamolihighlight

बदरीनाथ धाम जा रहे यात्रियों की कार पलटी, तीन घायल, एक लापता

चमोली से हादसे की खबर सामने आ रही है। बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी के पास बदरीनाथ धाम जा रही यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन यात्री घायल बताये जा रहे हैं। जबकि एक शख्स लापता है।

बदरीनाथ धाम जा रही यात्रियों की कार पलटी

हादसा बुधवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के यात्री दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम जा रहे थे। कार गोविंदघाट से ज्योतिर्मठ की ओर आ रही थी। इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर मारवाड़ी के पास एक खेत में अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में तीन लोग घायल

हादसे के दौरान कार में सात लोग सवार थे। हादसे में तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं। जबकि एक शख्स लापता है। जिसकी तलाश खबर लिखे जाने तक जारी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button