Big NewsNainital

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

रामनगर में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद से बाइक सवार के परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

रामनगर में काम ले घर वापस जा रहे एक 50 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात कार सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम ग्राम नया झिरना पिरूमदारा निवासी दरवान सिंह उम्र 50 वर्ष अपनी बाइक से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी।

कार सवार मौके से फरार

बताया जा रहा है कि दरवान सिंह हल्दुआ क्षेत्र में काम करते हैं। सोमवार शाम काम से वो अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिरूमदारा के पास नत्थन पीर बाबा मजार के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए जबिक कार सवार मौके से फरार हो गया। आस-पास मौजूद लोग अंधेरा होने के कारण कार का नंबर भी नहीं देख पाए।

आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी जानकारी

घटना के वक्त आस-पास मौजूद लोगों ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। मौजूद लोगों द्वारा तुरंत ही 108 को फोन कर उसकी मदद से घायल को रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घचना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button