लॉकडाउन के बीच दो दिन में बॉलीवुड के लिए दो बुरी खबर आई। कैंसर ने बॉलीवुड से दो कीमती सितारे छीन लिए। पहले मशहूर एक्टर इरफान खान और अब ऋषि कपूर के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है। कोई यकीन नहीं कर पा रहा है कि दो कीमते सितारे इस दुनिया में नहीं हैं। फैंस को भी धक्का लगा है। और फैंस को ही नहीं बल्कि पूरे देश और देश की राजनीति को झटका लगा है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया था।
दोनों ने d-day फिल्म में किया था काम
बुधवार को इरफान खान की बीमारी से मौत हो गई। इस गम से लोग अभी उभरे भी नहीं थे कि एक और बुरी खबर आई। दो दिग्गजों के निधन से बॉलीवुड पूरा देश शोक में हैं। बता दें कि इरफान खान और ऋषि कपूर ने आखिरी बार d-day फिल्म में एक साथ काम किया था। वहीं आज दोनों सितारे एक के बाद एक कर इस दुनिया से अलविदा कह गए।
दो साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे ऋषि कपूर
बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। दो साल से उन्हें कैंसर था। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया है। बुधवार को ही तबीयत बिगड़ने के बाद 67 वर्षीय ऋषि कपूर को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद अभिनेता लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे हैं।
इरफान खान भी लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे
इससे पहले अभिनेता इरफान खान(54) का मुंबई के एक अस्पाताल में बुधवार को निधन हो गया। इरफान खान भी लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। इरफान को मलाशय संक्रमण के कारण मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। जहां बीते दिन उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं मुंबई में इरफान खान सुपुर्द-ए-खाक हुए। लॉकडाउन के कारण सिर्फ 5 लोगों को ही शमसान घाट में जाने की अनुमति मिली।