Uttarkashihighlight
सिलक्यारा पहुंचे कैबिनेट मंत्री, अधिकारियों से लिया रेस्क्यू अभियान को लेकर फीड बैक

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में पिछले नौ दिनों से 41 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। आज रेस्क्यू ऑपरेशन का दसवां दिन है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सिलक्यारा टनल का निरिक्षण किया।
रेस्क्यू अभियान को लेकर लिया फीड बैक
श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकालने के लिए जद्दोजहद जारी है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्गरवाल सिल्कयारा पहुंचे। साइट पर पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से टनल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यो की जानकारी ली। इन दौरान टनल के भीतर जाकर भी उन्होंने व्यवस्थाओं को परखा।
सकारात्मक दिशा में जा रहा है अभियान
प्रेमचंद अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम बहुत जल्दी सफल होने वाले हैं। अभी तक पूरा अभियान सकारात्मक दिशा में जा रहा है। जल्द ही अंदर फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।