highlightTehri Garhwal

टिहरी : कैबिनेट मंत्री ने स्मृति नर्सिंग होम एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत रविवार को टिहरी पहुंचे। यहां पर घनसाली बाजार में उन्होंने स्मृति नर्सिंग होम एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्धघाटन कर पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की बात कही।

डॉक्टरों की कमी को किया जाएगा दूर

रविवार को कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत घनसाली पहुंचे। जंहा पर उन्होंने स्मृति नर्सिंग होम एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्धघाटन किया। उन्होंने सुदूर क्षेत्र में नर्सिंग होम खोलने को लेकर संचालक डॉ रमेश भट्ट को बधाई दी। इसके साथ ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी शुभकामनाएं दी।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी का उच्चीकरण के साथ बेलेश्वर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को दूर करने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर उन्होंने हनुमान मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वछता के प्रति संदेश दिया।

अस्पतालों का उच्चीकरण करने का दिया आश्वासन

विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि भिलंगना ब्लॉक में दो अस्पताल हैं। जिनमें एक्स-रे टेक्नीशियन, अल्ट्रासाउंड रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं हैं। जिस पर मंत्री ने जल्द भर्ती करने की बात कही। इसके साथ ही इन अस्पतालों का उच्चीकरण करने और डॉक्टरों की कमी दूर करने की बात कही।

दूर दराज क्षेत्रों में में खोले जाएं अस्पताल और महाविद्यालय

जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने दूर दराज क्षेत्रों में अस्पताल और महाविद्यालयों को खोलने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि आज सुदूर क्षेत्रों में सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए उचित कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी के उच्चीकरण के साथ ही बेलेस्वर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र घनसाली में जर्जर स्कूलों की रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजी जाए। ताकि विद्यालयों का जीर्णोद्धार जल्द किया जा सके।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button