Pauri Garhwal NewsHighlight

कैबिनेट मंत्री ने रांसी स्टेडियम में किया योग, बोले आरोग्य रहने के लिए योग है जरूरी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शहीद जसवंत सिंह रावत रांसी स्टेडियम पौड़ी में योगा का शुभारंभ किया। योगा में  विभिन्न लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, योग ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए। 

आरोग्य रहने के लिए योग है जरूरी

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर चर्चा करते हुए योग को जीवनशैली में शामिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्म-नियंत्रण भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योग जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है। धन सिंह रावत ने कहा कि आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी है, जो कुछ आज योग कार्यक्रम में सिखाया गया है उसे जरूर अपने जीवन में अपनाएं।

डिग्री कॉलेज में की जाएगी योगा प्रशिक्षक की तैनाती

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक डिग्री कॉलेज में एक-एक योगा प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी और प्रदेश के 1800 वैलनेस सेंटरों में भी योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें