Dehradunhighlight

बड़ी खबर : धामी मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक स्थगित, ये है कारण

DHAMI CABINET

देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बता दें कि आज शाम सात बजे होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस कैबिनेट बैठक में चर्चा के लिए मुद्दे अधिक हो रहे हैं। आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए फैसले लिए जाने हैं। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार देर शाम सचिवालय में होनी थी।

आपको बता दें कि सरकारी कर्मचारियों समेत प्रदेश की जनता की इस कैबिनेट पर निगाहें थी। जिसमे कई अहम प्रस्ताव आने की उम्मीद थी साथ ही कई अहम फैसलों पर मुहर लगनी थी.बैठक में राशन विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाने, कार्मिकों के डीए में वृद्धि समेत कई फैसले लिए जाने थे। लेकिन इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अगली कैबिनेट कब होगी इसकी सूचना नहीं दी गई है।

Back to top button