UttarakhandBig News

सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक है। सचिवालय में शाम चार बजे सीएम धामी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन होना है। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है।

इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

नीति आयोग की तर्ज पर सेतु आयोग के गठन, अंत्योदय परिवारों को राशन की दुकानों पर चीनी और नमक पर सब्सिडी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव, उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में दो विषयों में फेल होने पर बैक पेपर के नियम और क्लस्टर स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को स्कूल आने जाने के लिए किराया भत्ता दिए जाने का फैसला भी कैबिनेट बैठक में आने की उम्मीद है। इसके अलावा नगर निगमों के सीमा विस्तार का मुद्दा भी कैबिनेट बैठक में उठ सकता है।

इसके साथ ही लैंड जिहाद के मुद्दे पर धामी सरकार सख्त नजर आ रही है। सरकारी भूमि से अवैध धर्मस्थलों को हटाने की मुहिम के बाद अब सरकार प्रदेश में भूमि खरीदने वालों की पृष्ठभूमि जानने के लिए सत्यापन कराने का निर्णय भी ले सकती है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button