Pauri Garhwal NewsHighlight

ट्रक यूनियन के सदस्य बनकर चालकों से कर रहे थे अवैध वसूली, पुलिस ने किया अरेस्ट

पौड़ी पुलिस ने ट्रक यूनियन के सदस्य बनकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जल भेज दिया है.

ट्रक यूनियन के सदस्य बनकर चालकों से कर रहे थे अवैध वसूली

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सूचना मिली थी कि कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत सिद्धबली बैरियर पर दो व्यक्ति खुद को संयुक्त यातायात समिति (रजि.) के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष बताकर ट्रक चालकों से अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं. सूचना पर पुलिस सिद्धबली बैरियर पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की.

पुलिस ने किया अरेस्ट

पूछताछ में अवैध वसूली की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक रसीद बुक और ट्रक चालकों से वसूली गई धनराशि बरामद कर ली है. आरोपियों की पहचान दिनेश सिंह और सुशील रावत के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें