Big NewsNational

भीषण बस हादसा: जिंदा जले 20 लोग, दिल दहला देगी तस्वीरें

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में भीषण बस हादसा हो गया। चिन्नातेकुर के निकट एक निजी बस में आग लग गई। इस हादसे में करीब 20 लोग जिंदा जल गए। दरअसल बस की दोपहिया वाहन से टक्कर होने के बाद ये हादसा हुआ। पुलिस की माने तो मरने वाले में एक बाइक सवार भी शामिल है। इस हादसे पर पीएम मोदी और द्रौपदी मुर्मू ने शोक प्रकट किया है।

andhra pradesh

भीषण बस हादसा: जिंदा जले 20 यात्री, दिल दहला देगी तस्वीरें

मिली जानकारी केअनुसार बस बैंगलूरू से हैदराबाद को जा रही थी। इस बस में करीब 41 लोग सवार थे। भीषण टक्कर के बाद मोटरसाइकिल बस के नीचे आ गई थी। जिसके चलते ईंधन टैंक का ढक्कन खुल गया। जिसके चलते आग लगी।

andhra pradesh

41 यात्री थे सवार

कुरनूल के जिला कलेक्टर डॉ ए सिरी ने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान बताया कि, “ये दुर्घटना सुबह 3 से 3:10 बजे के बीच हुई जब बस एक बाइक से टकरा गई, जिससे ईंधन रिसाव हुआ और आग लग गई। 41 यात्रियों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी 20 में से 11 के शवों की अब तक पहचान हो पाई है। बाकी की पहचान के प्रयास जारी हैं।”

शॉर्ट सर्किट की वजह से बस का दरवाजा हुआ जाम

जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 19 यात्री, दो बच्चे और दो चालक को बचा लिया गया। दरअसल शॉर्ट सर्किट की वजह से बस का दरवाजा जाम हो गया। कुछ ही मिनट में बस पूरी तरह जलकर राख हो गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button