highlightNainital

उत्तराखंड ब्रेकिंग: शहर के बीचोंबीच बस के ब्रेक फेल, कारों को मारी टक्कर

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

हल्द्वानी: रोडवेज की बस में एक दिन पहले देहरादून में आग लग गई थी। अब एक और हादसा सामने आया है। हल्द्वानी मंगल पड़ाव में शहर के बीचों-बीच कोतवाली से कुछ दूरी पर यूपी रोडवेज की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

ब्रेक फेल होने से बस ने दो कारों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई, लेकिन कारें क्षतिग्रस्त हो गयी। यूपी के मुरादाबाद डिपो की बस के मंगल पड़ाव चौराहे पर अचानक ब्रेक फेल हो गए। जहां बस ने दो कारों को टक्कर मार दी टक्कर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी।

नैनीताल रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से बस को साइड कराया। इस दौरान यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस ने रूट को डाइवर्ट किया। करीब आधे घंटे से अधिक सड़क पर जाम लगा रहा। होली त्यौहार के मद्देनजर बाजारों में भारी भीड़ थी। ऐसे में नैनीताल रोड पर घंटो जाम लगा रहा। बड़ा हदसा भी हो सकता था।

Back to top button