DehradunBig News

बिल्डर साहनी आत्महत्या मामला, गुप्ता बंधुओं के घर पहुंची पुलिस, कब्जे में लिए CCTV कैमरों की DVR

बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में पुलिस की टीम जांच के लिए गुरुवार को गुप्ता बंधुओं के घर पहुंची। पुलिस ने गुप्ता बन्धुओं के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही आवास पर नियुक्त कर्मचारियों से जानकारी लेते हुए उनके बयान दर्ज किए।

सुसाइड नोट में सामने आया था नाम

बता दें 24 मई को देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। साहनी के पास से मिले सुसाइड नोट में गुप्ता बंधुओं में से एक अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता का नाम सामने आया था। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

बिल्डर साहनी ने लगाए थे ये आरोप

साहनी ने सुसाइड नोट में आरोप लगाए थे कि उन्होंने कांप्लेक्स के निर्माण के लिए अनिल गुप्ता से साझेदारी की थी। लेकिन इस बीच अजय गुप्ता ने दखलअंदाजी करते हुए उन पर पूरा प्रोजेक्ट अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगा। बिल्डर साहनी के आत्महत्या के बाद सामने आया की सुसाइड से पहले 16 मई को उन्होंने पुलिस को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया था।

आरोपियों के खिलाफ बढ़ी धारा

प्रार्थनापत्र में साहनी ने अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने के लिए डराने और धमकाने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली की धारा बढ़ा दी है। पुलिस पूरे मामले में साहनी के परिजनों और कारोबार से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है।

कब्जे में लिए CCTV कैमरों की DVR

गुरुवार को पुलिस जांच को आगे बढ़ाते हुए डालनवाला स्थित अजय गुप्ता के आवास पहुंची। इस दौरान पुलिस ने अजय गुप्ता के घर लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही आवास में नियुक्त कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए उनके बयान दर्ज किए।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button