Big NewsUttarakhand

BRO ने उत्तराखंड में खोला अपना पहला कैफे, चारधाम यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

BRO ने देश में अपना पहला कैफे खोला है। ये कैफे BRO ने उत्तराखंड में खोला है। बीआरओ के 64वें स्थापना दिवस पर रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने वर्चुअली कैफे का उद्घाटन किया। इस कैफे में तीर्थयात्रियों को खाने की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

उत्तराखंड में BRO ने खोला अपना पहला कैफे

बीआरओ ने देश में पहला कैफे खोला है। BRO ने अपना पहला कैफे देवभूमि उत्तराखंड में खोला है। ये कैफे बद्रीनाथ हाईवे पर पांडुकेश्वर में खोला गया है। कैफे का उद्घाटन रविवार को बीआरओ के 64वें स्थापना दिवस पर रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने वर्चुअली किया।

बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में यात्रियों को मिलेगी सुविधा

बीआरओ के इस कैफे से बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कैफे में तीर्थयात्रियों को खाने की बेहतरीन सुविधा दी जाएगी। यहां पर स्थानीय व्यंजनों को पर्यटकों को परोसा जाएगा।

BRO देश में 75 जगहों पर खोलेगा कैफे

उत्तराखंड में अपने पहले कैफे की शुरूआत के साथ ही बीआरओ ने बताया है कि देश में जहां भी बीआरओ की सड़कें हैं उनके किनारे 75 स्थानों पर इसी तरह के कैफे खोले जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत बद्रीनाथ धाम के पास पांडुकेश्वर से की गई है।

पर्यटकों को बुनियादी सुविधाएं देना है उद्देश्य

रक्षा मंत्रालय ने बीआरओ के साथ 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 स्थानों पर वेसाइड एमेनिटीज की स्थापना को मंजूरी दी है। इनका उद्देश्य पर्यटकों को बुनियादी सुविधाएं देना है। इसके साथ ही इन फूड प्लाजा और रेस्तरां में स्थानीय व्यंजनों को पर्यटकों को परोसा जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय प्रचलित खान-पान की सामग्री भी यहां पर मिलेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button