highlightChamoli

औली जाने वाले पर्यटक दें ध्यान, पाला गिरने से हो रही फिसलन, BRO ने बर्फ हटाने के लिए लगाए मजदूर

बर्फबारी के बाद औली जाने वाले पर्यटकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बर्फ के ऊपर पाला गिरने के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। जिसके चलते पर्यटक रास्तों में फंस रहे हैं। इसे देखते हुए बीआरओ ने अब सड़कों से बर्फ हटाने के लिए मजदूर लगाए हैं।

औली में पाला गिरने से बढ़ रही फिसलन

औली सड़क पर बर्फबारी के बाद पाला गिरने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। बर्फ के ऊपर पाला गिरने से फिसलन काफी बढ़ गई है। सड़क पर पाला जमने से पर्यटकों के वाहन औली तक नहीं जा पा रहे हैं। जिस से पर्यटक रास्ते में ही फंस रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों को स्थानीय वाहनों से औली जाना पड़ रहा है।

BRO ने बर्फ हटाने के लिए लगाए मजदूर

सड़कों पर जमीं बर्फ के चलते पर्यटकों को हो रही परेशानी को देखते हुए बीआरओ ने अब बर्फ हटाने के लिए मजदूर लगा दिए हैं। बता दें कि मंगलवार को जमकर बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद से सड़क पर औली से करीब चार किमी नीचे तक बर्फ जमीं हुई है। सड़क पर जमीं बर्फ को ना हटाए जाने के कारण पर्यटकों के वाहन यहीं पर फंस गए थे।

स्थानीय लोगों को भी दो रही दिक्कतें

भारी बर्फबारी के कारण सड़कों पर जमीं बर्फ के कारण स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोग बर्फ को हटाने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद गुरूवार को इस पर ध्यान देते हुए बीआरओ ने बर्फ हटाने के लिए यहां पर मजदूरों को लगा दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button