HighlightHaridwar News

भैंस खरीदने के लिए लोन का किया आवेदन, बैंक मैनेजर मांग रहा था रिश्वत, हो गया अरेस्ट

हरिद्वार में भैंस खरीदने के लिए लोन पास करने के लिए एक बैंक मैनेजर को रिश्वत लेना भारी पड़ गया। विजिलेंस ने बैंक मैनेजर को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। बैंक मैनेजर रिश्वत की पहली किश्त 29 हजार रुपए पहले ही ले चुका है।

बैंक मैनेजर ने मांगी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के एक शख्स के परिवार के तीन लोगों ने दीनदयाल योजना के तहत भैंस खरीदने के लिए हरिद्वार के जिला सहकारी बैंक में लोन का आवेदन किया। कुल तीन लोगों की ओर से तीन लाख रुपए के लोन का आवेदन किया गया। दीनदयाल योजना के तहत एक भैंस खरीदने के लिए एक लाख रुपए का लोन मिलता है। बैंक मैनेजर संदीप कुमार ने प्रति एक लाख रुपए पर ग्यारह हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

लोन के लिए आवेदन करने वालों ने रिश्वत के 33 हजार रुपए में से 29 हजार रुपए बैंक मैनेजर को दे दिए। इसके बाद बैंक मैनेजर ने तीनों के खातों में एक – एक लाख रुपए डाल दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने खाते से रकम निकालने पहुंचा। इस दौरान बैंक मैनेजर ने रिश्वत के बचे हुए चार हजार रुपए मांगे। इसपर लोन के लिए आवेदन करने वाले ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत कर दी। सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने बैंक मैनेजर संदीप कुमार को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें